श्री श्याम मंडल कोरबा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का करेगा आयोजन, होंगे विविध कार्यक्रम

कोरबा।। श्री श्याम मंडल,कोरबा ने जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दिनांक 19 अगस्त (शुक्रवार) को किया जाएगा।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष राजकुमार मोदी ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर,कोरबा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस उत्सव में कार्यक्रम इस प्रकार है- मंदिर दर्शन – प्रातः 7:00 बजे से प्रारम्भ होगा। इसके बाद महा आरती – संध्या 7:00 बजे (आरती हेतु पधारे जोड़ो को विशेष आरती थाल की वयवस्था), देव रूप सज्जा (फेंसी ड्रेस) – 7:30 बजे से (2 वर्ष से ऊपर के बालक एवं बालिकाओ के लिए), धार्मिक नृत्य – रात्रि 8:00 बजे से (5 वर्ष से 15 वर्ष तक के बालक – बालिकाओ के लिए-अवधि 2 मिनट), भजन गंगा – रात्रि 9:30 बजे से इसके पश्चात श्री कृष्ण जन्मोत्सव -रात्रि 12:00 बजे (माखन ,आतिशबाजी,फूलवर्षा के साथ) किया जाएगा। इस आयोजन में “नारियल फेंको”, “#शेल्फि with लड्डू गोपाल जी” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जो ( सभी के लिए ) सिमित एंट्री शाम 5:00बजे से शुरू होगी। जिसके लिए व्हाट्सअप नंबर 9827182607,9425224515 मे फोटो ,नाम व मोबाइल नंबर भेजे आज शाम 05:00बजे तक भेजने का कष्ट करेंगें।

[img-slider id="274450"]

➡️श्री श्याम मित्र मंडल ने श्री कृष्ण जन्म उत्सव का आनंद लेने सभी से सह परिवार शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button