
किरंदुल -नगर के मेन मार्केट क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 08 में श्री श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को भव्य महा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के तत्वावधान में संपन्न होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महा भंडारा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, सेवा एवं भक्ति भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।




