संगठन के भरोसे पर खरे उतरेंगे तरुण, विधायक ने सौंपी नई जिम्मेदारी

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी सरगांव नगर के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता तरुण अग्रवाल पिता त्रिलोक अग्रवाल, निवासी वार्ड क्र. 10 को बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत सरगांव के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है ।
भाजपा मंडल सरगांव ने तरुण अग्रवाल की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति निरंतर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन में कार्य के प्रति समर्पण और निष्ठा का सम्मान है।

उम्मीद जताई जा रही है कि वे नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को विधायक के समक्ष प्रभावी ढंग से रखते हुए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर तरुण अग्रवाल ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे पार्टी के निर्देशों और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। ज्ञात हो कि तरुण अग्रवाल एक सफल दवा विक्रेता भी है ।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए तरुण अग्रवाल ने
विधायक धरमलाल कौशिक जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी• जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर• मंडल अध्यक्ष पोषण यादव • नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू का हृदय से आभार व्यक्त किया है –
उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ दायित्व निभाएंगे।

Back to top button