संगठन में ही शक्ति है जितना संगठित होगा उतना ही समाज आगे बढ़ेगा –   संसदीय सचिव साहू

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
कन्नौजे धोबी समाज लवन परीक्षेत्र वार्षिक राज अधिवेशन शनिवार को बलौदी में सम्पन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुन्तला साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष कन्नौजे धोबी समाज झड़ी राम कन्नौजे ने किया।
   कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सुधारक संत बाबा गाडगे इष्ट देव भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वल्लित कर की गई।ततपश्चात अतिथियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों का साल श्रीफल भेंट कर सम्माननित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने कहा कि धोबी समाज का एक बहुत ही पुराना और गौरवशाली इतिहास रहा है फिर भी आज उतना विकास नहीं हो पाया जीतना अन्य समाज ने किया। लेकिन धोबी समाज  अन्य समाज के हर खुशी और दुख के अवसर पर शामिल होते हैं। धोबी समाज के लोगों के बिना अन्य समाज का दुख सुख का कार्यक्रम संपन्न नहीं हो पाता । उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है जो समाज जितना संगठित होगा उतना ही आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ में कन्नौजे धोबी समाज पहले टुकड़ों में बंटा था परंतु मुझे खुशी हुई कि अब धोबी समाज संगठित हो रहा है। उन्होंने निषाद समाज से गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद का उदाहरण देते हुए धोबी समाज से आग्रह किया कि वे भी संगठित होकर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से टिकट की मांग करे व पूरा समाज एक होकर उसे जिताने का प्रयास करे तो निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में धोबी समाज से भी विधानसभा में  प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।विधायक ने कहा किसी भी समाज का विकास शिक्षा के बिना संभव नहीं है इसलिए शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जाए इस समाज को भी अच्छा सम्मान प्राप्त होगा और विकास का कार्य भी संभव हो पाएगा। समाज के अध्यक्ष द्वारा भवन निर्माण के लिए मांग रखा गया जिसको  संसदीय सचिव ने स्वीकृत करते हुए बलौदी में धोबी समाज के भवन निर्माण के लिए दस लाख  देने की घोषणा किये। सामाजिक कार्यक्रम में बुलाये जाने पर विधायक  ने पूरे कन्नौजे धोबी समाज का आभार माना।
                कन्नौजे धोबी समाज केंद्रीय अध्यक्ष झड़ी राम कन्नौजे ने  संबोधित करते हुए सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने मातृशक्ति व युवाओं को जोड़ने की बात कही। उन्होंने स्वरोजगार को व्यवसाय के आधार पर अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुन्तला साहू की तारीफ करते हुए कहा कि वे समाज के हर सुख-दुःख के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान करती हैं। उन्होंने धोबी समाज के लिए भवन की घोषणा करने पर  सम्माननीय मुख्य अतिथि का धन्यवाद प्रकट किया।
                  इस अवसर पर सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, सुकालूराम यदु प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, गणेश शंकर जायसवाल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पलारी,आजुराम कन्नौजे राजप्रधान लवन परिक्षेत्र, श्रीमती गायत्री चेतन कन्नौजे सरपंच बलौदी, चंद्रिकासाहू उपसरपंच, खूबीराम कन्नौजे, ताजेंद्र कन्नौजे, ईश्वरचंद विद्यासागर, चेतन,सुरेश, जगदीश कन्नौजे, राजेसज, ललित कन्नौजे, मोतीराम, तिलक, थानेश्वर, अरुण, संतराम कन्नौजे, रामकुमार शत्रुहन,फत्ते, खिलावन, धजाराम, भरतलाल, जोहनलाल, फग्वाराम छबिराम, गिरधारी, रोशन कन्नौजे, श्रीमती रेवती कन्नौजे, सुमन कन्नौजे, रामप्यारी कन्नौजे, बिसाबाई, आशाबाई कन्नौजे, दशोदा कन्नौजे, लोकेश्वरी कन्नौजे एवं बड़ी संख्या में समाजिकजन उपस्थित रहे। मंच संचालन लोकेश कन्नौजे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button