संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी सनत नायक ने किरोड़ीमल नगर में प्रबुद्धजनों से किया मुलाकात

रायगढ़ – प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी संपर्क से समर्थन कार्यक्रम तहत समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करने की योजना बनाई है जिसे लेकर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। प्रदेश के अन्य विधानसभा में सबसे चर्चित विधानसभा खरसिया को माना जाता हैं। जहां हर बार भाजपा की रणनीति मनबूत होती हैं। इसबार भी भाजपा खरसिया को खाली नहीं छोड़ने की योजना बना रही है। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोकप्रिय युवा कार्यकर्ता सनत नायक को विधानसभा स्तरीय प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि भाजपा के युवा कार्यकर्ता सनत नायक लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनावों में भाजपा की विचारधारा को लेकर
हमेशा सक्रीय भूमिका पर रहे हैं। पार्टी में इनकी विशेष सक्रियता को देखते हुए इन्हें खरसिया विधानसभा क्षेत्र में
संपर्क से समर्थन कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है।
प्रभारी नियुक्त होते ही इन्होने संपर्क से समर्थन कार्यक्रम की योजना बनाकर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम मंडल में के किरोड़ीमल नगर में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता के साथ जाकर समाज के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और जन जन से मिलकर देश में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 9 वर्षो में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांग रहे हैं। खरसिया विधानसभा एक मात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जिसकी चर्चा न केवल प्रदेश की राजधानी तक होती है अपितु देश की राजधानी दिल्ली तक इस विधानसभा की चर्चा की जाती है बता दें कि पीछले विधानसभा चुनाव में भाजपा से पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने यहां से चुनाव लड़कर कांग्रेस को भाजपा का वजूद ज्ञात करवा दिया था।
पीछले विधानसभा चुनाव में भले ही यहां भाजपा हार गई लेकिन इसके बाद से भाजपा यहां मजबूत देखी जा रही हैं। प्रदेश में कुछ महीनों बाद फिर विधानसभा चुनाव होना है जिसकी तैयारी में भाजपा भी पूरी तरह जुट गई है। कहा जा रहा है इसबार भाजपा कांग्रेस के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा पार्टी की तय रूप रेखा
और संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के प्रभारी सनत नायक के नेतृत्व में खरसिया विधानसभा में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम को लेकर जन जन तक पहुंचने का काम काम कर रही हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता समाज के प्रबुधजनो, और व्यापारी बंधुओ से मुलाकात कर रहे हैं।
संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के बैनर तले केंद्र सरकार के
9 वर्ष में किए गए जन हितैषी कार्यों की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बहुत ही निष्ठावान युवा भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता सनत कुमार नायक को विधानसभा स्तरीय प्रभारी बनाकर कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। कहा जा रहा है संपर्क से समर्थन कार्यक्रम को लेकर सनत नायक को विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाकर भाजपा को अब खरसिया विधानसभा में और अधिक मजबूत करने का काम चालू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता सनत कुमार नायक संघर्षशील और व्यवहार के धनी माने जाते है सनत कुमार नायक वर्तमान में ग्राम पंचायत कुसमुरा के सरपंच है। पीछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए सनत नायक के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा भी खूब की जाती है। भारतीय जनता पार्टी की तेज नजरों में सनत नायक का नाम अब घूमने लगा है। यही कारण है कि इन्हे संपर्क से समर्थन कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। सनत कुमार नायक पिछडा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री के पद पर अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन कर रहे हैं। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम खरसिया विधानसभा के प्रभारी सनत नायक भाजपा कार्यकताओं के साथ जाकर समाज के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और आम जनता से मुलाकात कर केंद्र सरकार द्वारा 9 वर्ष में किए कार्यों की जानकारी देते हुए लोगो से संपर्क और समर्थन मांग रही है। पश्चिम मंडल के किरोड़ीमल नगर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर प्राप्त जानकारी यह बता रही है कि जनता में इसका अच्छा संदेश जा रहा है। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत किरोड़ीमल नगर में प्रबुधजनों, और व्यापारियों से मुलाकात के दौरान कार्यक्रम के प्रभारी सनत कुमार नायक के साथ, मुख्य रूप से पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोचन पटेल, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश पटेल,संसद प्रति निधि गोपाल सिंह ठाकुर , अजय अग्रवाल व दिनेश कुमार उरांव उपस्थित रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button