
भूपेंद्र गोस्वामी
आपकी आवाज
गरियाबंद संयुक्त कलेक्टर सहित 2 जनपद सीईओ का तबादला 2 डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति
गरियाबंद। राज्य शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का तबादला किया है। गरियाबंद जिले के भी तीन अधिकारियों का तबादला हुआ है।
मैनपुर एसडीएम सुरज कुमार साहू का तबादला बिलासपुर हुआ है। इसी प्रकार छुरा जनपद सीईओ रुचि शर्मा डिप्टी कलेक्टर रायपुर और गरियाबंद जनपद आईओ शीतल बंसल का तबादला डिप्टी कलेक्टर बलौद हुआ है।
वही जिले को दो नया डिप्टी कलेक्टर मिला है। धमतरी से डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक का तबादला गरियाबंद के लिए हुआ है। राजनांदगांव से डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा का तबादला भी गरियाबंद के लिए हुआ है।