न्यूज़

लैलूंगा कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लैलूंगा :- विकासखंड मुख्यालय लैलूंगा में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वाधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय अंबेडकर चौक रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। उसके पश्चात अतिथियों द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कार्यों को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके द्वारा प्रदत संविधान को विश्व का सबसे उत्कृष्ट संविधान निरूपित किया। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के साथ वर्ण व्यवस्था और छुआछूत के विरुद्ध उनके संघर्षों को भी याद किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह, जनपद पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष श्रीमती किरण पैकरा, नगर पंचायत लैलूंगा के उपाध्यक्ष रविंद्र पाल धुर्वे,पार्षद आदित्य बाजपेयी,एडलरमेन शंकर यादव ,आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, चन्द्रदीप मित्तल, पार्षद सरिता पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मूलचंद सूर्यवंशी, महामंत्री भागीरथी पटेल, सतीश शुक्ला, ब्लॉक प्रवक्ता वीरेंद्र शाह, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, उपाध्यक्ष आकृति सारथी, शानू खान, परमानंद पैकरा, रविंद्र भागवत, सम्राट महंत, सचिन शुक्ला के साथ दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button