
संस्कार पब्लिक स्कूल का 12वीं परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, टॉप सूची में छात्राओं का दबदबा
रायगढ़ की शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
मुस्कान शेखानी ने किया टॉप
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि कु. मुस्कान शेखानी ने लगभग 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा प्रिंस प्रधान, हिमेश चौधरी, कु. गरीमा चौहान, कु. खुशी अग्रवाल, देवाशीष चौधरी, कु. प्रेरणा पटेल, कु. शुभ्रा साव, मनीष कुमार सिंह, खीलेन्द्र डनसेना, कु. अंजली नायक, उमाकांत पटेल, नीतिन अग्रवाल, कु. लक्षीता रॉय, कु. नीकिता साहू और रूपेन्द्र निराला सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन
प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं अकादमिक क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।
विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं
विद्यार्थियों की सफलता पर संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, स्कूल स्टाफ और पालकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


