
संस्कार पब्लिक स्कूल को मिला ‘उभरते हुए स्कूल’ का राष्ट्रीय अवार्ड
रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को देश के उभरते हुए स्कूल का राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
बेंगलुरु में रामचंद्र शर्मा ने लिया सम्मान
यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित समारोह में संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने प्राप्त किया। यह अवार्ड शिक्षा क्षेत्र की संस्था ‘एडु मिरर’ और ‘नेशनल स्कूल अवार्ड’ द्वारा देशभर के चयनित 50 उभरते हुए स्कूलों को दिया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ से संस्कार पब्लिक स्कूल का चयन हुआ।
प्राचार्या ने बताया सफलता का आधार
प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा के विजन और स्कूल स्टाफ की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा, अनुशासन और समग्र विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
इस अवसर पर रामचंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों का भविष्य निर्माण और उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डेढ़ साल में 7 राष्ट्रीय पुरस्कार
संस्था के मार्गदर्शक ने बताया कि प्राचार्या, शिक्षकों और स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से पिछले डेढ़ साल में संस्कार स्कूल को विभिन्न संस्थाओं द्वारा 7 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
अभिभावकों ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शहरवासियों ने स्कूल प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है।


