सकरी की शिक्षिका पूर्णिमा तिवारी को मिला छत्तीसगढ साहित्य गौरव सम्मान 2022

तखतपुत संवाददाता संतोष ठाकुर की कलम से

बिलासपुर /तखतपुर। “विश्व हिन्दी रचनाकार मंंच” द्वारा छत्तीसगढ के हिन्दी रचनाकारों के प्रोत्साहन हेतु संचालित ” सम्मान योजना” के अंतर्गत लेखन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पूर्णिमा तिवारी को “छत्तीसगढ साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। जिसमे राघवेन्द्र ठाकुर ,विश्व हिन्दी रचनाकार मंंच, अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच के संस्थापक / अध्यक्ष है। बता दे कि बिलासपुर निवासी पूर्णिमा तिवारी शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक शाला सकरी में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। पूर्णिमा तिवारी ने अनेक राष्ट्रीय मंचो पर अपनी प्रस्तुति दी है । वह एक उम्दा शायरा व कवयित्री है, 5 सितंबर को इन्हें रुद्रपुर उत्तराखंड की साहित्यिक संस्था “बुलंदी जज़्बात-ऐ कलम” ने काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया है। इससे पहले भी श्रीमती पूर्णिमा को अपने शहर बिलासपुर में सद्भावना साहित्य शिक्षा पलाश से सम्मानित किया जा चुका है। पूर्णिमा कहती है। कि वह अपने अहसास को अल्फाज़ में ढालती है। तो एक खूबसूरत शायरी बन जाती है। जब वह अपने शब्दों को पन्नों पर उकेरती है। तो वह कविता बन जाती है। विदित हो कि बुलंदी जज्बात द्वारा 11 जुलाई से 20 जुलाई तक लगातार 207 घंटे कवि सम्मेलन किये जाने पर विश्व रिकार्ड भी बना है।

Share This Article
Leave a review