सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जहां पर प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक की सगाई हो गई थी. जिसके बाद उसे यह मालूम हुआ कि उसकी होने वाली पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध है. इससे आहत होकर युवक ने अपनी होने वाली पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी. यह मामला जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके से सामने आया है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी टहला भील की बीते दिनों सगाई हुई थी, उसे पता चला कि नरेश भील उसकी मंगेतर को फोन करता है और उन दोनों के बीच अब भी संबंध है, इस पर टहला ने नरेश को एक-दो बार समझाया कि वह उसकी होने वाली पत्नी से दूर हो जाए. किन्तु नरेश इसके बाद भी अपनी प्रेमिका को फोन कर रहा था, इसकी भनक जब आरोपी को लगी तो फिर नरेश को समझाया, मंगलवार को दोनों में विवाद हुआ, तो लोगों ने बीच बचाव कर छोड़ा दिया, किन्तु टहला नरेश के पीछे लगा रहा. दोपहर बाद उसे सूचना मिली कि नरेश चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 18 सेक्टर स्थित राज क्लीनिक पर मौजूद है. टहला वहां पहुंचा और उसने क्लीनिक में घुसकर लोहे के सरिए से नरेश पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे नरेश वहीं गिर गया. क्लीनिक के मालिक ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया. मौके पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड SHO लिखमाराम बटेसर तफ्तीश शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक नरेश पाक विस्थापित हिंदू है और आरोपी टहला भी पाक विस्थापित हिन्दू है, घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों का पता किया और आरोपी की शिनाख्त की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.
बजट के अनुसार अब जूते और EV बैटरी सस्ती होंगी, जबकि शराब और खनिज (मिनरल्स) महंगे हो गए हैं सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और जरूरी सेक्टरों में लागत कम करना है
13 hours ago
नन्ही गायिका अरुणिमा शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता