जंगल सफारी में वन्य जीवों के अकारण मौत के कारणों का राज्यपाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संज्ञान में लें और दोषी अधिकारियों को तत्काल पद मुक्त करें – गुप्ता


रायपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने पे्रस को जारी बयान में बताया कि मानव निर्मित जंगल सफारी एक सप्ताह के भीतर 25 चैसिंगा, 10 नील गाय और 8 काले हिरण की मौत हो जाना और वन विभाग के अधिकारियों का मौज मस्ती में रहना कई प्रकार के संदेहों को जन्म दे रहा हैै। इतने बड़े तदाद में वन्य जीवों का का मानव निर्मित सबसे बड़े जंगल सफारी का देख रेख करने वाला वन अधिकारी इतनी बड़ी घटना को इतने लम्बे समय तक कैसे छुपाकर रख सकता हैै। इस पूरे मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को स्वयं संज्ञान में लेकर दोषी अधिकारियों को तत्काल पद मुक्त किया जावे।
सपा नेता नवीन गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में बने जंगल सफारी इस प्रकार वन्य जीवों का अकाल मौत के पीछे आखिर क्या रहस्य है इसे जानने का हक प्रत्येक नागरिकों को है इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन-कौन कर्मचारी और अधिकारी दोषी है उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग राज्यपाल और निर्वाचन पदाधिकारियों से की गई है। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उद््घानों की देखरेख की सारी जवाबदारी स्थानीय ग्राम पंचायतों और महिला स्व सहायता समूहों को दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button