सड़क निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निजी जमीन 2018 के अधिग्रहण की मुआवजा राशी आज तक अप्राप्त

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार अंतर्गत मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हमीरपुर के किसान जिनका जमीन रोड से लगा था, उस जमीन को न्यायालय राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के आदेशानुसार लिया गया है, जिसमें पी डब्लू डी विभाग रायगढ़ द्वारा रोड निर्माण सत्र् 2018 मे किया था। जिसका आज तक हमीरपुर के लगभग 15 किसानों को मुआवजा राशी नहीं मिला है।
जोबरो ग्राम के किसानों को उनके जमीन का मुआवजा मिल गया है। किसानों का कहना है की एस डी एम कार्यालय मे राशी जमा हो गया है। चेक द्वारा भुगतान हो रहा है ।लेकीन अभी तक संबंधित किसानो को कोई सुचना नही दिया गया है। जनता मुआवजा के लिए घरघोडा कार्यालय मे संपर्क हेतु चक्कर लगा रहे हैं। जन समस्या निवारण शिविर मे कलेक्टर महोदय रायगढ़ को आवेदन कर समस्या को अवगत करा चुके हैं। उनकी हक की राशि को जल्दी भुगतान कराया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button