न्यूज़

सड़क पर उतरकर फेडरेशन रायगढ़ ने भरी हुंकार..निकाली आक्रोश महारैली

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

महारैली दिखा कर्मचारियों अधिकारियों का महासंगम..लगे सरकार के खिलाफ जमकर नारे

रायगढ़ :- अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तहत 5 दिवसीय हड़ताल पर रहे हजारों कर्मचारियों अधिकारियों ने आज अंतिम दिवस प्रांतीय आह्वान पर सड़को पर उतरकर अपनी आक्रोश महारैली में राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। आज सड़कों पर अपनी 2 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिले के हजारों कर्मचारी अधिकारियों का महासंगम दिखा। फेडरेशन रायगढ़ ने सरकार के खिलाफ निकाली गई अपनी इस आक्रोश महारैली में शहर में नारों के साथ गुंजन मान करते हुए सरकार को कर्मचारियों की मांगों के प्रति उसकी हठधर्मिता और उदासीनता के लिए जमकर कोसा और अपने मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित सिंह को 2 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के समर्थन का भी ज्ञापन पृथक रूप से दिया गया। आज हड़ताल के अंतिम दिन कर्मचारी अधिकारियों ने विशाल आक्रोश महारैली निकाली जो मिनी स्टेडियम से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। उल्लेखनीय है कि फेडरेशन द्वारा केंद्र के समान कि, 34% महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा की मांग के लिए विगत वर्षों से किया जा रहा है । प्रांतीय आवास पर प्रदेश के हजारों कर्मचारी अधिकारी आंदोलन कर रहे हैं और वेतन विधायकों और जनप्रतिनिधियों का बढ़ जाता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए मुख्यमंत्री सहित सभी विधायकों ने अपने मानदेय में तो बढ़ोतरी तो कर ली लेकिन अधिकारी व कर्मचारी की मांगों के प्रति वे लगातार उदासीन रहते हुए हठधर्मिता अपनाए हुए हैं यह अत्यंत निंदनीय है। यदि अभी कर्मचारियों अधिकारियों की डीए व एचआरए की मांगे अब भी पूरी नहीं होती तो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आंदोलन के अपने अंतिम चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगी। आज की आक्रोश महारैली में कर्मचारियों अधिकारियों के इस महासंगम में जिले के तमाम विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों सहित हजारों महिला कर्मचारियों ने अपने बच्चों सहित महारैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई और सरकार को उसकी गलत नीतियों के लिए जमकर कोसा। ज्ञापन सौंपने के पश्चात रैली धरना स्थल वापस पहुंची वहां पर लगातार पांच दिन तक आंदोलन में शिरकत कर रहे हैं सभी कर्मचारियों अधिकारियों का, सहयोग करने वाले सभी मान्यता कर्मचारी संगठनों के जिला शाखा अध्यक्षों का, सभी गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों का , फेडरेशन को आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले साथियों का जिला सचिव अनिल यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस आंदोलन में लगातार 5 दिनों तक शारीरिक विकलांगता( पक्षाघात ) के बाद नियमित रूप से धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले 78 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य पीआर भारती का सम्मान फेडरेशन द्वारा किया गया । राज्य शासन द्वारा मांग पूरी नहीं की जाती है तो प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चौथा चरण अनिश्चितकालीन हड़ताल को और अधिक ऊर्जा के साथ सफल करने के संकल्प के साथ 5 दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल का समापन हुआ।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button