सड़क हादसे में घायल सहदेव दिरदो की हेल्थ को लेकर आया अपडेट, जानें अब कैसी है हालत

जगदलपुर। ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। मंगलवार को सहदेव ताती सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। उपचार के लिए सहदेव को सुकमा के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां घायल सहदेव की हालत को देखते हुए जगदलपुर रेफर किया गया है। अस्पताल में सहदेव का हाल जानने मौके पर सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा पहुंचे थे। इधर हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी फोन पर सहदेव का हाल—चाल जाना। इस दौरान सीएम ने बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

बता दें कि सहदेव का अभी जगदलपुर अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं भी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में सहदेव के माथे की स्कीन पूरी तरह से फट गई है और भीतर की हड्डी नजर आ रही है। फिलहाल अभी अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सहदेव अपने दोस्तों के साथ सुकमा में घुम रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार सहदेव बुरी तरह घायल हो गया है। हादसा मंगलवार शाम 6.30 बजे की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button