सत्ता के भूखे हैं डॉ संजय निषाद-चंद्रिका निषाद आरक्षण को लेकर आक्रोशित है निषाद समाजकाला झंडा दिखाने पर पिटाई से आक्रोशित है समाज

देवरिया।रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौराहे पर निषाद समाज के लीगों ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
बतादें की निषादों को आरक्षण व सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर दल का गठन कर डॉ संजय निषाद सरकार का हिस्सा तो बन गए लेकिन अपने समाज से किये वादा को पूरा नही कर पाए।जिसके विरोध में बीते दिन कृतपुरा निवासी महेंद्र निषाद ने रामलक्षन पहुंचे डॉ संजय निषाद को काला झंडा दिखाते हुए नारा लगाने लगे कि संजय निषाद वापस जाओ निषादों को आरक्षण दिलाओ जिस पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र निषाद की बेरहमी से मार पीट दिया।जिससे गुस्साए लोगों ने गुरुवार को रामलक्षन चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध किये।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रिका निषाद ने कहा कि डॉ संजय निषाद ने समाज के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।भाजपा से मिलकर समाज को बेचने का कार्य किया है।निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद अपने बेटे को भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा कर ये साबित कर दिया है कि ये समाज के हित की बात नही करते बल्कि ये समाज को बेच कर अपने सत्ता रूपी भूख को पूरा कर रह हैं।जो समाज कतई बर्दाश्त नही करेगा।और महेंद्र निषाद के साथ हुए मारपीट की घटना का समाज भर्त्सना करती है।और आने वाली 2022 के चुनाव में निषाद समाज डॉ संजय निषाद को वोट से ऐसी चोट देने वाली है कि भविष्य में कोई दल निषाद पार्टी से समझौता नही करना चाहेगी।
इस अवसर पर चंदन निषाद,वकील निषाद,बबलू निषाद,सुरेश निषाद,मोनू निषाद,रामसिंह निषाद,अनिल निषाद,मुखलाल निषाद,सुभाष निषाद,राधेश्याम निषाद,मुक्तिनाथ निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button