सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। स्व. भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। इस मौके पर लवन ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरूदयाल यादव ने कहा कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने आधुनिक भारत की एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसके दम पर भारत आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंदी साजिश का शिकार होकर अपने प्राणों की बलि देने वाले राजीव गांधी की हत्या से जो क्षति देश को हुई, वह कभी पूरी नही हो सकती है। राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए पूरे देशवासियों को एक जुट होने की जरूरत है। कांग्रेस सेवादल रायपुर संभाग के सह प्रभारी अजय ताम्रकार ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने कम्प्युटर क्रांति, युवाओं का मताधिकार, पंचायती राज, जवाहर रोजगार योजना जैसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की आयु में देश के प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी पहले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को पार्टी ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उनके आदर्श एवं विचारधारा में चलकर ही हम देश एवं संगठन को मजबूत बना सकते है। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष गुरूदयाल यादव, देवीलाल बार्वे जिला महामंत्री, प्रताप डहरिया, पार्षद मृत्युजंय पाण्डेय, पे्रमलता बंजारे, अमर मिश्रा, अजय ताम्रकार, मनोज पाण्डेय एल्डरमेन, केदारनाथ डहरिया, मृत्युजंय वर्मा, राजेश साहू, बनवारी बार्वे, नारायण माझी, धर्मेन्द्र खुंटे, देव यादव, मुरारी साहू, श्यामु विश्वकर्मा, लाला वर्मा, कमलनारायण प्रजापति, अजय बार्वे, प्रवीण टण्डन, मनोज बंजारे, रूपलाल कुर्रे, दिलीप पटेल, मनोज ध्रुव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button