राज्य वन सेवा परीक्षा में निकली भर्तियां, इस दिन से कर सकते है आवेदन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने प्रदेश वन सेवा परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है. कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए MPPSC के ऑफिशियल पोर्टल mppsc.nic.in के माध्यम से 9 फरवरी 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां:-
आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 10 जनवरी 2022
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 9 फरवरी 2022
प्रारंभिक परीक्षा की दिनांक- 24 अप्रैल 2022
पदों का विवरण:-
सहायक वन संरक्षक – 8 पद
वन क्षेत्रपाल – 40 पद
परियोजना क्षेत्रपाल – 15 पद
शैक्षणिक योग्यता:-
इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर एप्लीकेशन, साइंस स्ट्रीम, कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा:-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कैंडिडेट्स के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है.
चयन प्रक्रिया:-
कैंडिडेट्स का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे. वहीं मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.























































