छत्तीसगढ़न्यूज़

मंत्र उच्चारण के साथ पूरे शहर में निकली भव्य कलश यात्रा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ महाशिवरात्रि पर होगा धर्म का अद्भुत संगम गंगा आरती रुद्राभिषेक सहित कई आयोजन

देवरहा बाबा सेवा समिति प्रतिवर्ष कराती है नव कुंडी महायज्ञ

धीरज शिवहरे-आपकी आवाज

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवरहा बाबा सेवा समिति बैकुंठपुर महाशिवरात्रि के अवसर पर नव कुंडी यज्ञ का आयोजन कराती आ रही है उसी तारतम्य में आज शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा प्रेमा बाग शिव मंदिर प्रांगण से निकली और पूरे शहर भ्रमण करने के पश्चात गेज नदी में जल भरने के बाद पुनः कलश यात्रा प्रेमा बाग शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई

हजारों की संख्या में भक्त हुए उपस्थित

कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे और पुरुष उपस्थित हुए पूरे शहर में एक भक्ति में वातावरण बना कलश यात्रा में जशपुर से आए हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित कई वरिष्ठ नेता सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए

देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने बताया 16 17 18 फरवरी को गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है और मैं पूरे शहर के लोगों से अपील करता हूं कि आप सभी अपना अमूल्य समय इस यज्ञ में दें और पुण्य के भागीदार बने

यज्ञ करता पूज्य पंडित विक्रम दुबे ने बताया कि इस वर्ष शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शक्ति माता पार्वती माता दुर्गा की आराधना की जाती है और सुख समृद्धि की कामना की जाती है

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button