अन्यन्यूज़

सफाई कर्मचारी ने मांगी 3 महीने की सैलरी, सुपरवाइजर ने लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल

पुणे। पुणे के पिंपरी-चिंचवड से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला सफाईकर्मी ने सुपरवाइजर से तीन माह की सैलरी मांगी, तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हर्षद खान (25) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला सफाईकर्मी और सुपरवाइजर के बीच सैलरी को लेकर कहासुनी हुई. महिला ने पहले डंडे से सुपरवाइजर के सिर पर मारा फिर हर्षद खान ने ताबड़तोड़ लात, मुक्के मारकर उसे घायल कर दिया और वह चोटिल होकर जमीन पर गिर गई. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल लेकर गए.

सैलरी मांगने पर टरका देता था- पीड़िता

नॉनस्टॉप 100: पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज!
पीड़िता ने बताया कि वह पिछले काफी समय से हर्षद खान से अपनी सैलरी मांग रही थी. मगर, वह सैलरी देने से आना कानी कर रहा था. हर बार कुछ न कुछ बहाना बना देता था. मंगलवार जब फिर से उसने सैलरी मांगी, तो वह टरकाने लगा. इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. आरोपी ने जातिसूचक गालियां भी दीं.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया

मारपीट की इस घटना में महिला के चेहरे और नाक पर चोटों से आई और काफी खून भी बहा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत गैर जमानती मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button