छत्तीसगढ़न्यूज़

सरिया थाना प्रभारी के द्रारा सर्व समाज के लोगो की बैठक सरिया थाना में

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिशानिर्देश के अनुसार आज सरिया थाने में सर्व समाज की बैठक बुलाई गई थी जिसमें हो रहे देश में नूपुर शर्मा के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा हड़ताल किया जा रहा है जिसकी आंच छत्तीसगढ़ तक भी पहुंच गई है इसको देखते हुए एहतियातन सरिया थाना प्रभारी कमल कुमार पटेल के द्वारा सर्व समाज की बैठक बुलाई गई थी जिसमे सरिया थाना प्रभारी द्रारा सर्व समाज के लोगो को बताया गया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचे और फेक मैसेच से सावधानी बरतनी चाहिए आपके आस पास कोई गतिविधियों पर नजर रखे अगर सदेंह परस्त लगता है तो इसकी जानकारी पुलिस को तुरंत दे और जिले के साथ ही साथ सरिया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदत करे

वही सर्व समाज के लोगों द्वारा शांति समिति की बैठक में उन्होंने सरिया थाना प्रभारी कमल कुमार पटेल को आश्वस्त किया कि सरिया थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में हम लोग हर संभव पुलिस की मदद करेंगे किसी तरह के धार्मिक संप्रदायिक नहीं होने देंगे वही सरिया थाना क्षेत्र के लोगों के आश्वासन के बाद सरिया थाना प्रभारी भी संतुष्ट हुए

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button