छत्तीसगढ़न्यूज़

सभी समाज मिलकर काम करें तो समाज को आगे बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता समाज को एक दूसरे समाज से सीखना चाहिए ताम्रध्वज साहू

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

गरियाबंद आपकी आवाज भूपेंद्र गोस्वामी

गरियाबन्द –जिला साहू संघ द्वारा ग्राम बासीन में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसन्दी में प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू मौजूद थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद चुन्नी लाल साहू एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एवम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने किया । इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, लक्ष्मी साहू,शांतनु साहू, साहू समाज के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्य एवं अन्य समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सभी समाज मिलकर काम करें तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि समाज को एक दूसरे समाज से सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए।जहां भी सीखने का अवसर मिले तो समाज को अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते पर अनुसरण करने से समाज का विकास सुनिश्चित है। श्री साहू ने कहा कि समाज के अंदर राजनीति नही होना चाहिए ।संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य किया जाए। समाज के रूढ़िवादी, आडम्बर और परम्परा को भी जड़ से समूल नष्ट करने की आवश्यकता है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ बेटियों की सुरक्षा और सम्मान करना चाहिये। आज शिक्षा और नौकरी के साथ लोगो को एक अच्छा इंसान बनने की जरूरत भी है। आपस मे भाई चारा बना कर और सदभाव से रहना ही सच्ची समरसता है।
सांसद श्री चुन्नी लाल साहू ने कहा कि साहू समाज ने प्रदेश में सर्वप्रथम सामूहिक विवाह का आयोजन करके एक नया मिशाल प्रस्तुत किया है। आज का आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक है। राजिम मेला इसका आयोजन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि साहू समाज आज अन्य समाज के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहा है।

राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल ने कहा कि
किसी क्षेत्र के विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजिम क्षेत्र सामाजिक समरसता का उदाहरण है। उन्होंने सभी समाज को मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए आगे आने का आग्रह किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि ,जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button