समर्थन मूल्य पर धान बेचने इस वर्ष 22 सौ किसानो ने कराया पंजीयन 

किसान धान की कटाई में जुटे, धान खरीदी के लिए 18 दिन शेष
बलौदाबाजार
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा अनुरूप 1 दिसम्बर 2021 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए लवन शाखा अन्तर्गत 11 समितियों में 2170 किसानों ने अपना रजिस्टेªशन कराया है। इस तरह पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़कर 13 हजार 5 सौ 98 तक पहुंच गई है। वही, रकबा 15821.867 है। धान बेचने के लिए रजिस्टेªशन कराने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर तक निर्धारित की गई थी।
गौरतलब हो कि प्रदेश के साथ-साथ बलौदाबाजार जिले में 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी। इस बार 2170 किसानो ने धान बेचने के लिए अपना रजिस्टेªशन कराया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों की संख्या पिछले साल 11 हजार 4 सौ 28 थी, जो अब बढ़कर 13 हजार 5 सौ 98 तक पहुंची है। इस तरह समर्थन मूल्य में धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। समितियों की संख्या भी बढ़ रही है, इसके बावजूद किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके अलावा धान बेचने के दौरान धान की तौलाई होने के पूर्व अगर कही मौसम खराब हो जाए तो धान भी बारिश से भीग कर खराब हो जाता है ऐसे में इसका नुकसान सीधे तौर पर किसानों को ही पड़ता है।
वही, किसान अपने खून पसीने की कमाई को सहेजने में जुए गए है। अर्ली वैरायटी के धान की फसल तैयार होने के बाद अब इसकी कटाई जोरो पर चल रही है। विदित हो कि 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू हो जाएगा। लवन शाखा अन्तर्गत सर्वाधिक धान की पैदावार होती है। यँँहा सींचित और असींचित दोनों प्रकार की भूमि है। इन वर्ष ज्यादातर किसान सोना मासुरी, सरना, एचएमटी, महामाया, विष्णुभोग सहित अन्य धान की फसल अपने खेतो में लगाए है। वही, धान कटाई के लिए मजदुरी दर बढ़ गई है, पहले जहाँ 1 एकड़ धान की कटाई के लिए 12 सौ से 1500 रूपये तक लेते थे। अब 25 सौ रूपये से लेकर 3 हजार रूपये तक पहुंच गई है। कई जगह किसान खलिहान को तैयार करने में जुए दिखाई दे रहे है, ताकि धान की कटाई के बाद फसल की मिंजाई कराई जा सके। इधर अन्य प्रान्त से हार्वेस्टर वाले भी धीरे-धीरे पहुंचने लगे है। ज्यादातर किसान हार्वेस्टर से ही धान की फसल की कटाई करते है, क्योंकि समय पर मजदूर नहीं मिलने के चलते उनका फसल कटाई का काम प्रभावित होता है।
क्या कहते है शाखा प्रबंधक
1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी, इस वर्ष 2170 किसानो ने धान का पंजीयन कराया है। कुल 13598 किसान लवन शाखा अन्तर्गत किसान पंजीकृत है।
डी.एस वर्मा, शाखा प्रबंधक
 जिला सहकारी बैंक, शाखा लवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button