छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य में धान बेचने नौ सौ उन्सठ किसानों ने लवन शाखा में कराया नया पंजीयन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
फसल कटाई चलने की वजह से धान खरीदी की गति धीमि
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
इस वर्ष प्रदेश में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी चल रही है। इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा एक माह पहले से धान की खरीदी की घोषणा राज्य सरकार के द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप एक नवम्बर से धान की खरीदी प्रदेश में की जा रही है। कांग्रेस सरकार की सोच है कि इस वर्ष कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न रह जाये, इसलिए एक नवम्बर से धान की खरीदी शुरू की गई। इस वर्ष धान की खरीदी तीन माह तक की जायेगी।  किसानों को इस वर्ष समर्थन मूल्य में अपना धान बेचने के लिए तीन माह का पर्याप्त समय मिल रहा है। वही, इस वर्ष धान की कटाई चलने की वजह से केन्द्रो में धान नहीं पहुंच पा रहे है। कुछ खरीदी केन्द्रो को छोड़कर अन्य खरीदी केन्द्रो में धान की बोहनी तक नहीं हो पाई है। लवन अंचल के गांवों में जमीन गीला होने की वजह से हार्वेस्टर नहीं चल रहे है, इसलिए धान की कटाई में देरी हो रही है। क्योंकि मजदूरी दर बढ़ने की वजह से मजदूरों से कटाई अधिकांश किसान नहीं कराना चाह रहे है। बड़े किसान हार्वेस्टर का इंतज़ार कर रहे है।
वही इस साल जिला सहकारी बैंक शाखा लवन अन्तर्गत 11 समितियों में 959 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष किसानों का पंजीयन 12856 था। इस वर्ष 13956 किसानों का पंजीयन अभी तक हो गया है। वही, जिन किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है, उनके लिए 14 नवम्बर तक पंजीयन का समय बढ़ाया गया है। ऐसे किसान तहसील कार्यालय में पहुंचकर अपना पंजीयन करा रहे है। वही, इस वर्ष अधिकांश किसानों का रकबा 0 प्रदर्शित हो रहा है। साथ ही पंजीकृत रकबा कम हो गया। जिन किसानों का रकबा कम हुआ है, उन किसानो ने रकबा को सामान्य करने की मांग शासन-प्रशासन से किये है। जिससे कि वह किसान भी समर्थन मूल्य में धान समय पर बेच सकें।
जिला सहकारी बैंक लवन के सुपरवाईजर गिरधारी ध्रुव ने बताया कि इस वर्ष गत वर्षो की अपेक्षा पहले से धान की खरीदी शुरू होने की वजह से धान खरीदी केन्द्रो में धान नहीं पहुंच रहे है। क्योंकि किसानों ने दीवाली त्यौहार मनाने के बाद धान की कटाई शुरू किया है। लवन शाखा अन्तर्गत कोहरौद समिति में 11 किसानों ने 153.60 क्वींटल धान बेचा है। बरदा समिति में 14 किसानों ने 353.20 क्वींटल धान बेचा है। 25 किसानो ने 506.8 क्वींटल धान 10 लाख 34 हजार रूपये समर्थन मूल्य पर बेच चूके है। धान बेचने के पश्चात उक्त किसानो का 6 लाख रूपये ऋण की वसूली भी बैंक द्वारा की गई। इस वर्ष लवन शाखा के समितियों को 3 लाख बारदाना अभी तक प्राप्त हो चूका है।
क्या कहते है शाखा प्रबंधक
पिछले वर्ष 12856 किसानों का पंजीयन हुआ था। इस वर्ष 959 किसानों का नवीन पंजीयन हुआ है। जिसे मिलाकर 13956 किसानों का पंजीयन अभी तक हो गया है। 14 नवम्बर तक छुटे हुए किसानों का पंजीयन तहसील माड्यूल में हो रहा है। अभी तक लवन शाखा अन्तर्गत 11 समितियों को 3 लाख का बारदाना प्राप्त हो चूका है। धान खरीदी के लिए सभी समितियों में व्यापक रूप से तैयारी की जा चूकी है।
शिव साहू, शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी बैंक, शाखा-लवन
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button