
वृद्व महिला किसान की जमीन पर की गई है अवैध खुदाई
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
ग्राम चितावर में एक वृद्व महिला किसान की 30 डिसमिल लगानी जमीन पर गांव का ही रसूखदार व्यक्ति के द्वारा मिट्टी व मुरूम की अवैध खुदाई की गई। जिसके संबंध में वृद्व महिला किसान ने लवन चौकी व तहसील लवन में अवैध खुदाई करने को लेकर शिकायत 31 जनवरी को की गई थी। शिकायत होने के उपरांत खबर प्रकाशन के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों की निंद्रा नहीं जागी है। वृद्व महिला किसान न्याय की आस में उम्मीद जगाये बैठी है।
मामला है लवन तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चितावर का। यँहा वृद्व महिला किसान शिखंडी वर्मा पिता लखन वर्मा उम्र (65) के द्वारा अपने 30 डिसमिल लगानी जमीन में से 7 डिसमिल जमीन को 4 फीट तक गांव के ही व्यक्ति जोगी धिरहे के द्वारा ग्राम तुरमा से जेसीबी मशीन मंगाकर महिला की जमीन पर मुरूम की अवैध खुदाई करा रहा था। महिला को मालूम होने पर अपने बेटे राजाराम वर्मा के साथ उक्त जगह पर पहुंचकर ग्राम सरपंच व कोटवार की मदद से अवैध खुदाई को बंद कराया गया। जिसके पश्चात वृद्व महिला ने सबसे पहले लवन चौकी में शिकायत दिए। कार्रवाई नहीं होने पर 31 जनवरी 2022 को तहसील लवन में शिकायत की गई। शिकायत कराने के 4 दिवस बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई नहीं किया गया। उक्त मामले पर कार्रवाई नहीं होेने से उत्खनन माफिया का हौसला बुलंद है। वृद्व महिला किसान ने न्याय की उम्मीद प्रशासन से की है।




