
समाजसेवी मनोज ने जन्मदिन पर किया नेत्र व रक्तदान
छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
संपर्क सूत्र=8815207296
छुरा। गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल 18 जनवरी को अपने जन्मदिन पर नेत्रदान रक्तदान कर लोगो को प्रेरित किया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर महासमुंद के खल्लारी मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
ज्ञात हो कि समाजसेवी मनोज ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र गरियाबंद जिले में लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। साथ ही दिव्यांगों को जीवन स्तर में सुधार लाने प्रशासन से निरंतर मांग व आवाज उठा रहे हैं। परिणामस्वरूप दिव्यांगों को प्रशासन से लाभ मिलने लगे हैं। समाज के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके समाजसेवी मनोज को हजारों लोगों ने जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।