सम्मानित किए गयेे डॉ. दिलेश्वर पटेल, जिन्होंने बदल दिया खरसिया सिविल अस्पताल का व्यवस्था
खरसिया।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर पटेल ने करीब सात-आठ महीनों के अल्प कार्यकाल में ही सिविल अस्पताल खरसिया में सर्वाधिक ओपीडी, आईपीडी, एनबीएसयू, बाल संबंधित शिविर एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन करते हुए कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु संचालित एनआरसी का सफलतम संचालन किया है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें बेहतरीन संचालन के लिए छ.ग. विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वभाव से मृदुभाषी एवं वरिष्ठ परिवारिक सदस्य की तरह पेशेंट से व्यवहार करने वाले डॉ. दिलेश्वर पटेल ने उस अस्पताल की दुर्दशा को नई दिशा प्रदान की है, जिसे क्षेत्रवासियों ने रिफर सेंटर के नाम से पूरे अंचल में विख्यात कर दिया था। जिसे डॉ. पटेल ने इस अस्पताल के पुराने ढर्रे में आमूलचूल परिवर्तन किया है। अब इस अस्पताल के प्रति मरीजों का विश्वास दिनोदिन बढ़ता जा रहा है और सिविल अस्पताल अपने पुरानी स्थिति की ओर अग्रसर हो चला है।
क्षेत्रवासियों के मन में सिविल अस्पताल के प्रति पुनः विश्वास बनाया जाने वाली उपलब्धि स्वयं ही किसी पुरस्कार से कम नहीं।



