न्यूज़

पिता के गोदाम में जाकर 16 वर्षीय बेटे ने लगा ली फांसी, फंदे पर 3 मिनट तक छटपटाता रहा, घटना CCTV में कैद

जयपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. यह घटना पास में लगे CCTV कैमरे में दर्ज हो गई. CCTV फुटेज में नज़र आ रहा है कि ख़ुदकुशी करने के लिए नाबालिग ने अपने पिता के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में गया और कूलर पर चढ़कर उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

CCTV में नज़र आ रहा है कि 16 वर्षीय नाबालिग फांसी लगाने के बाद बहुत देर तक तड़पता रहा. वो पास में रखे सामान पर पैर रखकर अपनी जान बचा सकता था, मगर उसने ऐसा नहीं किया. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो किसी बात से काफी परेशान था और हर हाल में मर जाना चाहता था. लगभग 2:50 मिनट तक वह फंदे पर लटककर तड़पता रहा और इसके बाद उसका शरीर शांत हो गया. यह घटना 24 अप्रैल की शाम 5:45 बजे की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया. मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है.

वहीं, इस मामले पर ADCP हरफूल सिंह ने जानकारी दी है कि मृतक राकेश ने अपने पिता के गोदाम में ख़ुदकुशी कर ली है.  घर में पारिवारिक कार्यक्रम था और इस दौरान वो गोदाम में गया और फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है ख़ुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है. परिजनों ने थाने में शिकायत दे दी है. फिलहाल गोदाम सील कर दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button