सरखोर स्कूल की छात्रा को राज्यपाल स्काउट गाइड प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

1 Min Read
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
भारत स्काउट गााइड छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष राज्य पुरूस्कार राज्य स्तर पर प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में लवन अंचल का सबसे ज्यादा राज्य पुरूस्कार से सम्मानित शासकीय हाई स्कूल सरखोर की छात्रा को किया गया। कुमारी हेमा पटेल 11वीं का चयन इस वर्ष जिला स्तर पर किया गया। जिसका सम्मान 28 नवम्बर को राज्यपाल महामहिम अनुसूइया उइके द्वारा किया गया। इस सम्मान से विद्यालय परिवार, संकुल सरखोर, लवन अंचल व पूरा जिला बलौदाबाजार गौराविन्त महसूस कर रहा है। इससे पहले सत्र 2021 में सरखोर स्कूल से 5 स्काउड गाइड का उत्तीण हुए है। जिसमें से हेमा पटेल का जिला स्तर पर राजभवन जाने हेतु चयन किया गया। इसके चयन पर शाला परिवार से प्राचार्य किशोर साहू, मातादीन साहू, रामेश्वर साहू, हरिदेश्वर साहू, चित्रा देवी बर्मन, वन्जुला टण्डन रचना साहू, गोविन्द राजपुत, विजय कुमार प्रजापति, स्काउट मास्तर योगेन्द्र कुमार सोनवानी, गाइड कैप्टन राजकुममार बंजारे, संकुल समन्वयक अरूण साहू, विकासखण्ड सचिव चुड़ामणी वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया। प्रभारी मेडम रजनीकला पाटकर का विशेष सहयोग रहा।
Share This Article
Leave a Comment