11th March 2026
छत्तीसगढ़

सरखोर स्कूल में टी एल एम प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
संकुल स्तरीय टी एल एम प्रदर्शनी का आयोजन संकुल केन्द्र सरखोर में रखा गया। संकुल अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला द्वारा शाला में बनाए गए सहायक सामाग्री का प्रदर्शन संकुल केन्द्र में किया। इस दौरान शाला के शिक्षकगण उपस्थित रहे। 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला सरखोर में यह आयोजन किया गया। शाला में सहायक सामाग्री का उपयोग कर छात्र छात्राओं की समझ विकसित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। संकुल समन्वयक अरूण कुमार साहू प्राचार्य किशोर कुमार साहू के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। शिक्षक गण ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, हेमंत साहू, मनोज कुमार साहू,त्रिलोक ध्रुव, कमलदास नवरंगे संजय यादव, प्रहलाद साहू, धरमसिंह ध्रुव, रामावतार कुर्रे,संतोष कुर्रे, गिरधर कोसले, महेन्द्र कुमार साय, अशोक कुमार साहू ने प्रदर्शनी में भाग लिया। उपरोक्त जानकारी पूर्व माध्यमिक शाला कोरदा प्रधानपाठक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने बताया।

Related posts

रायगढ़ : जय अंबे ट्रांसपोर्ट संचालक के घर इनकम टैक्स टीम की दबिश

Aapki Aawaz

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता सहित तीन नेता गिरफ्तार, निजी स्कूल में जाकर की थी ऐसी हरकतें

ADMIN DESK

एसईसीएल के अधिकारी पीएम मोदी के स्‍वच्‍छता अभियान को लगा रहे पलीता…

ADMIN DESK

Leave a Comment