
IND vs SA, 1st ODI Live Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच अब वनडे की जंग, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम 2-1 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद नए सिरे से वापसी करने को बेताब है और वह दक्षिण अफ्रीका दौरे की आखिरी सीरीज को जीत के साथ खत्म करनी चाहेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी और जसप्रीत बुमराह उपकप्तानी करेंगे जबकि विराट कोहली बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम 2018 के बाद पहली बार एक-दूसरे के साथ वनडे मैच खेलेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी…
