सरपंच समेत 9 लोगों ने किया एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर: हाल ही में एक अपराध का मामला राजस्थान से सामने आया है। इस मामले को बीकानेर का बताया जा रहा है। जी दरअसल यहां पर एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस खबर के सामने आने से हड़कंप मच चुका है। इस मामले में यह आरोप है कि, ‘गांव के सरपंच समेत 9 लोगों ने एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।’ इस मामले में पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बात की और कहा कि, ‘गांव के 9 लोगों पर छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई है।’ इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि, ‘पीड़ित महिला की उम्र करीब 30 साल है और उसने गांव के सरपंच समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।’

कहा जा रहा है पीड़ित महिला ने डिस्ट्रिक्ट सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस के पास जाकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इसी के साथ पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ की कई धाराओं में केस दायर भी किया जा चुका है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक ‘गांव के सरपंच उदाराम, भंवरलाल मेघवाल, हुक्माराम, सुखाराम, गंगाराम, सुमेर सिंह पर FIR दर्ज की गई है।’ कहा जा रहा है इन सभी पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में अभी पुलिस जांच भी कर रही है।

वैसे राजस्थान में दिन पर दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। इस मामले को पहला मामला नहीं कहा जा सकता है। बीते 7 मार्च को ही अलवर की एक महिला ने थाने में उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान पुलिस थाने में महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी SI को बर्खास्त कर दिया था। उस मामले के सामने आने के बाद राजस्थान सरकार को कटघरे में भी खड़ा किया गया था। उस दौरान महिला ने यह आरोप लगाया था कि ‘पुलिसकर्मी ने उसके साथ थाने में ही तीन दिन तक दुष्कर्म किया था।’ महिला की इसी शिकायत पर 7 मार्च को आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। उसके बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अगले दिन ही आरोपी SI भरत सिंह को सस्पेंड कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button