छत्तीसगढ़न्यूज़

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 54 बालिकाओ को निशुल्क साइकिल बितरण….

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–14.3.22

पखांजुर–
कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत ग्राम पंचायत इंद्रप्रस्थ के पी व्ही 39 के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 54 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया. साइकिल की चाबी मिलते ही बच्चियों के चेहर खिल उठे. साइकिल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष हर्षित मृधा उपस्थित रहे।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रजीत बिस्वास ने कहा कि इस योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हुआ है. अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती हैं. पहले कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं. ये समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है.वही साइकिल मिली बालिकाओं ने कहा कि साइकिल मिलने से वे बहुत खुश है. अब उनके समय की बचत होगी. साथ ही स्कूल जाने में सुविधा मिलेगी. अब समय की बचत के साथ घर के अन्य काम और स्कूल के पढ़ाई लिखाई के लिए ज्यादा समय मिलेगा.इस कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार पाल, शिक्षक, शिक्षिका तथा छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button