सरहद के रक्षकों के लिए डी.ए.वी. किरंदुल के बच्चों का स्नेह देशभक्ति और स्नेह के अनोखे संगम

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल किरंदुल की भारत स्काउट-गाइड इकाई ने ‘ऑपरेशन सिपाही, रक्षा सूत्र’ का सफल आयोजन किया। विद्यालय के कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर के विद्यार्थियों ने देश की रक्षा में तैनात वीर सिपाहियों के लिए स्वयं अपने हाथों से मनमोहक राखियाँ और शुभकामना पत्र तैयार किए।
प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव ने कहा कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना है।
“हमारे जवान दिन-रात सरहद पर रहकर देश को सुरक्षित रखते हैं। बच्चों द्वारा बनाई गई ये राखियाँ उनके प्रति हमारी कृतज्ञता और आत्मीयता का प्रतीक हैं।”
मार्गदर्शिका श्रीमती तृप्ति प्रसाद(रेंजर लीडर) , सुरभि राव (गाइड कैप्टन)ने बताया  कि विद्यार्थियों के इस प्रेम और आदर भरे संदेशों को जल्द ही सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि त्यौहार पर वे खुद को परिवार से दूर न महसूस करें।

Back to top button