छत्तीसगढ़न्यूज़

नाले में मिली नवजात की लाश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कचरा साफ करते सफाई कर्मियों ने देखा तो मचा हड़कंप

भिलाई में खुर्सीपार थाना अंतर्गत शिवाजी नगर चर्च के पास नाले में एक नवजात का शव मिला है। सफाई कर्मी जब सुबह नाले की सफाई करने पहुंचे तो उन्होंने उसे देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम क

खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच उन्हें सूचना मिली थी कि शिवाजी नगर चर्च के पास स्थित नाले में नवजात की लाश पड़ी हुई है। सफाई कर्मी नाले की सफाई कर रहा था इस दौरान उसने नवजात की लाश को देखा है।

इसके जैसे ही ये बात मोहल्ले के लोगों को पता चली वहां हड़कंप मच गया। आनने फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नवजात का शव नाले में पड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आशंका जताई जा रही है कि कि अविवाहित युवती का प्रशव हुआ होगा, जिसके चलते घर के लोगों ने शव को यहां फेंका है।

मोहल्ले में लगी लोगों की भीड़

हालांकि पुलिस का कहना है कि वो बच्चे को कब्जे में ले ली है। बच्चा किसका इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों और अस्पतालों में भी इसका पता कर रही है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में या आसपास कितनी महिलाएं गर्भवती थी और किनकी डिलिवरी होने वाली थी।

बाहर से बच्चा फेंक कर जाने की आशंका

पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि कोई बाहर का व्यक्ति यहां बच्चा फेंक कर गया है। पुलिस ने मोहल्ले वालों से पूछताछ की है, लेकिन उनसे उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। खुर्सीपार पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button