बिगड़ी तबीयत के चलते बीते मंगलवार से अस्पताल में, खान परिवार और सितारे एकजुट
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को बीते मंगलवार को बिगड़ी तबीयत के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में गंभीर चिंता का माहौल बन गया। सलमान खान को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है, और पूरे खान परिवार ने इस मुश्किल समय में एकजुटता दिखाई।
सितारे पहुंचे अस्पताल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज
सलीम खान की तबीयत जानने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे अस्पताल पहुंचे। इन सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
संजय दत्त ने जताई चिंता, आधा घंटा रहकर लौटे
सलमान खान के जिगरी दोस्त और बॉलीवुड स्टार संजय दत्त सलीम खान की हालत जानने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के अंदर जाते समय उनके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और जीन्स पहनी थी। लगभग आधे घंटे अस्पताल में रहने के बाद संजय दत्त बिना मीडिया से कोई बातचीत किए अपने घर लौट गए।
जावेद अख्तर ने भी अस्पताल पहुंचकर जताया समर्थन
सलीम खान के करीबी दोस्त और मशहूर लेखक जावेद अख्तर को भी अस्पताल में देखा गया। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने जावेद अख्तर उदास नजर आए। अस्पताल के गेट के बाहर उन्हें स्पॉट किया गया, हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक राइटिंग जोड़ी मानी जाती है, जिन्होंने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखी हैं। प्रोफेशनल रिश्ते के साथ-साथ दोनों की पर्सनल दोस्ती और पारिवारिक संबंध भी बेहद मजबूत रहे हैं।




