ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मरती रही बहू, पूरा मामला सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के नाथपुरा गांव से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में घरेलू विवाद के कारण एक बहू ने अपने ससुर की जान ले ली। बताया जा रहा है ससुर से हुआ जमीनी विवाद इतना बढ़ा की उसने अपना आपा ही खो दिया। उसके बाद उसने बुजुर्ग ससुर से ना केवल मारपीट की बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर लगातार कई लातें मारी। बताया जा रहा है प्राइवेट पार्ट पर लगातार लात लगने से ससुर की हातल काफी गंभीर हो गई, और इसके चलते ससुर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।

यहाँ उपचार के दौरान ससुर की मौत हो गई। दूसरी तरफ पिता के साथ हुए हादसे की रिपोर्ट देवर ने पुलिस में दर्ज करवाते हुए, अपनी भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है मामला दर्ज कर कुशलगढ़ थाना अधिकारी महिपाल सिंह ने आरोपी बहु को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस के अनुसार, नाथपुरा की रहने वाली संतोष और उसके ससुर बदिया कटारा के बीच 11 जुलाई को किसी बात को लेकर जमीनी विवाद हुआ था, जिसमें ससुर और बहू के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी। वहीं इस दौरान महिला ने अपना आपा खो दिया, और उसने ससुर के साथ मारपीट करते हुए, उसके प्राइवेट पार्ट पर लगातार कई लातें मारी।

इस दौरान बहू को आपा खोते देख परिजनों ने बीचबचाव किया, जिसके बाद बड़ी मुशकिल से परिजनों ने दोनों के बीच मामला शांत करवाया। इसी बीच प्राइवेट पार्ट में लगी गहरी चोटों के कारण ससुर बदिया की हालत गंभीर होने लगी, जिसके कारण परिवार ने उन्हें तुरंत कुशलगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया, यहाँ पर करीब दो दिन के उपचार के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें छुट्‌टी दे दी, लेकिन जैसे ही ससुर को घर लाए, पर एक दिन बाद दर्द और बढ़ गया। उसके बाद परिवार ने उनको वापस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button