अन्यन्यूज़

ससुर पे आया बहू का दिल ! 70 साल के ससुर पर आया 28 साल की बहू का दिल, जमाने की जंजीरों को तोड़ किया ये काम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 28 साल की बहू का अपने 70 साल के ससुर पर दिल आ गया। दोनों में करीबियां होने लगीं। इसके बाद दोनों ने उम्र, जमाने और समाज की जंजीरों को तोड़ते हुए ऐसा काम कर दिया कि हर ओर उन्हीं की चर्चा होने लगी।

गोरखपुर के एक थाने में चौकीदार है बुजुर्ग

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के एक थाने में बुजुर्ग शख्स चौकीदारी का काम करता है। बताया गया है कि उसके चार बच्चे हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं। बुजुर्ग की पत्नी का 12 साल पहले किन्हीं कारणों से देहांत हो चुका है। कुछ समय पहले बुजुर्ग के तीसरे नंबर के बेटे की भी मौत हो गई। उसकी 28 साल की पत्नी विधवा हो गई।

धीरे-धीरे दोनों में होने लगी नजदीकियां

सामने आया है कि परिवार वाले बहू की आगे की जिंदगी को लेकर चिंतित थे। इसी दौरान किन्हीं कारणों से बहू और ससुर नजदीक आ गए। धीरे-धीरे ये नजदीकी एक रिश्ते में बदल गई। दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। एक दूसरे के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जमाना, समाज, उम्र और परंपराओं की दीवार बीच में थी। दोनों के बीच इस रिश्ते को लेकर काफी कश्मकश रही।

मंदिर में की शादी, फोटो हुआ वायरल

आखिरकार दोनों ने किसी भी दीवार को न मानते हुए इलाके के एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों की शादी का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो के वायरल होते ही इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। गोरखपुर में यह खबर अब चर्चाओं का विषय बन गई है। कोई इसे सही तो कोई इसे गलत बता रहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button