सहकर्मी की मां से प्यार और शादी का वादा…सालभर उड़ाता रहा मौज फिर कर ली दूसरी लड़की से शादी, अब पहुंचा जेल
जांजगीर।
बेटे-बेटी के सामने भरी महिला की मांग दोनों के बीच प्यार का इजहार हो गया। इसके बाद रविकांत पिछले साल 14 फरवरी को किरायेदार बनकर दोस्त के घर पहुंचा और फर्स्ट फ्लोर पर रहने लगा। आरोप है कि वहां रविकांत और उसके दोस्त की मां के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रविकांत ने प्यार और शादी का वादा किया। फिर शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बात की जानकारी रविकांत के दोस्त और उसकी बहन को हुई। हंगामा बढ़ा तो रविकांत ने उनके सामने महिला की मांग भर दी। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी अब महिला ने पुलिस को बताया कि उसे रविकांत के किसी अन्य लड़की से रिश्ते के बारे में पता चला था। उसने तब भी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन रविकांत ने उसके बेटे की हत्या कर खुदकुशी की धमकी दी। साथ ही दोनों के बीच बने संबंधों की फोटो वायरल करने को लेकर धमकाया। इससे वह डर गई, लेकिन जब रविकांत ने दूसरी लड़की से शादी कर ली तो अब वह थाने आई है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को रविकांत को गिरफ्तार कर लिया है।



