एलॅन्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का हुवा आयोजन

दिनेश दुबे
आप की आवाज
एलॅन्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित
बेमेतरा :  एलॅन्स पब्लिक स्कूल बेमेतरा में प्रख्यात भौतिक शास्त्री नोबल पुरस्कार विजेता महान वैज्ञानिक प्रो. चन्द्रशेखर वेंकटेश रमन के महानतम आविष्कार “रमन प्रभाव” की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।
स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष  कमलजीत अरोरा ने कहा कि ’’देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टि कोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते है। विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते है। हम रोजमर्रा की जिदंगी में जाने – अनजाने विज्ञान का उपयोग करते हैं। जैसे मजदूर, किसान, बढ़ाई, मिस्त्री, कारीगर सभी नित्य प्रति के क्रियाकलाप में जो भी सहायक सामाग्री का उपयोग करते हैं, वह सभी विज्ञान का ही देन है।’’
प्राचार्य डॉ. सत्यजीत होता ने कहा कि ’’भारत प्राचीन काल से ज्ञान – विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी देश रहा हैं। क्योंकि इतिहास गवाह है कि रामायण और महाभारत काल में ऋषि मुनियों ने अपने तपोबल से अनेकानेक वैज्ञानिक आविष्कारों का प्रादुर्भाव किए जो कि आम जन मानस के लिए सहायक और उपयोगी रहा। तब से आज तक मानवीय विवेक ने अनगिनत चमत्कारिक खोज के माध्यम से जीवन को सहज और सरल बनाया है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जन साधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नही बढ़ा जा सकता है। विज्ञान से गलत धारणा और अंधविश्वासों का विनाश होता है। विज्ञान और तकनिक को बढ़ाने के साथ ही देश के नागरिकों को इस क्षेत्र में मौका देकर नई ऊँचाइयों को हासिल करना भी इसका मुख्य उद्देश्य हैं। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आज भारत विश्व के चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसने चंद्रयान और मंगलयान की सफलता हासिल की है। विज्ञान के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रो. रमन पहले एशियाई थे।’’
इसके पूर्व प्रो. चन्द्रशेखर वेंकटेश रमन के तैल्यचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् शिक्षक  मिथिलेश कुमार चौहान, छात्र वक्ता रूपाशु आनंद (कक्षा 10वीं) छात्रा चेतना साहू, आयुशी धु्रव, इशिका बघेल, अंजली बघेल, गीतांजली दाउ, ईशा, विशाला (कक्षा 12वीं) के द्वारा प्रो. रमन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
उक्त कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर  पुष्कल अरोरा, स्कूल प्रशासक  सुनिल शर्मा, शिक्षक – शिक्षिकाएँ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button