छत्तीसगढ़

सहायक शिक्षकों की हड़ताल पर सीएम भड़के, कहा- कोरोना काल में घर बैठे पूरा वेतन, अब हड़ताल कर रहे, ये तो गलत है..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

बालोद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहायक शिक्षको की हड़ताल पर बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि डेढ़ साल तक स्कूल बंद था. घर में बैठे रहे. मगर इनकी तनख्वाह में कोई कटौती नहीं की गई. दूसरे राज्य में तो शिक्षको की तनख्वाह में कटौती हुई. लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य ने पूरा पैसा दिया. अब जब स्कूल खुला तो हड़ताल कर रहे हैं. ये गलत है. बच्चो की पढ़ाई का नुकसान को देखना चाहिए. शिक्षक हैं पर ये गलत कर रहे हैं. इनकी नियमितीकरण भी किया गया. इनको हड़ताल वापस लेना चाहिए.

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button