
Raigarh News : लुड़ेग मण्डल के ग्राम काडरो एवं बगईझरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से रूबरू हुई गोमती साय।
Raigarh News : पत्थलगांव। शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के लुड़ेग भाजपा मण्डल अंतर्गत ग्राम काडरो एवं ग्राम बिरिमडेगा के आश्रित ग्राम बगईझरिया में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुई। कार्यक्रम में उपस्थित हजारो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उत्साहवर्धन करते हुए अबकी बार 400 पार का नारा दिया। विधायक श्रीमती ने अपने सम्बोधन करते हुए कहा कि सैकड़ों की संख्या में लोग आज भाजपा परिवार की रीति-नीति को देख इस परिवार का सदस्य बन रहे है, जिनका भाजपा परिवार खुले मन से स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप सबने पूरे विश्वास के साथ मुझे 255 वोटों से जीताकर यहां का विधायक बनाया है, ये मेरे लिए शगुन है, दान है आने वाले समय मे पत्थलगांव बीजेपी का गढ़ होगा। मैं विश्वास दिलाती हूं। जिस विश्वास से आप सब ने मुझे यहां से विधायक बना कर भेजे है। उसी विश्वास और उसी शगुन का परिणाम है कि आप लोगो गर्व होना चाहिए कि इस विधानसभा क्षेत्र के बेटे, इस विधानसभा क्षेत्र के माटी पुत्र आज प्रदेश का मुखिया है।
Raigarh News : श्रीमती साय ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव देश की तरक्की का चुनाव, देश विकास का चुनाव है, मोदी जी की गारंटी का चुनाव है, भारत को विश्व गुरु बनाने की राह का चुनाव है। आप भाजपा को वोट दीजिए, आप मोदीजी को वोट दीजिए। राम भगवान का मंदिर बन गया है। और अब कृष्ण भगवान की मंदिर बनाने में सहयोग कीजिये। देश मे मोदी जी को चुनिए और राज्य में डबल इंजन की सरकार को मजबूती प्रदान करिए।