छत्तीसगढ़न्यूज़राजनीती उठापटक

सांसद अरुण साव बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आतिशबाजी कर कार्यकार्ताओं ने मनाई खुशी

बिलासपुर तखतपुर। सांसद अरुण साव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तखतपुर में भाजपाइयों ने पुराने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दिये। भाजपा ने अपने नए प्रदेशाध्यक्ष का नियुक्ति किया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव की नियुक्ति की गई है। इसकी खबर नगर में मिलते ही भाजपाइयों के चेहरे में खुशी खिल गई। सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे और शाम को पुराने बस स्टैंड में एकत्रित हुए, तथा खूब आतिशबाजी किए। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।बिलासपुर सांसद अरुण साव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर में भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है। और विचार व्यक्त करते हुए।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमति ममता धन्नजय सिंह क्षत्री ने कहा कि वह अब तक बिलासपुर लोकसभा के सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब पूरे प्रदेश में अपनी सेवा देंगे और अंतिम छोर तक पार्टी के रीति और नीति को पहुंचाने में कामयाब जरूर होंगे।

बंशी पांडे़ ने कहा कि बिलासपुर सांसद श्री साव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।श्रीमति प्रतिभा देवांगन ने कहा कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की कार्य अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और इससे पार्टी मजबूत होगी। गुलजीत खुराना ने कहा कि अरुण साव काफी अनुभवी व्यक्ति है और उसके अनुभव का लाभ पार्टी के संगठनात्मक सहित अन्य क्षेत्रों में उपयोग होगा और पार्टी हर स्तर पर मजबूत होगी। श्रीमति पुष्पलता रात्रे ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्या और संगठनीय कार्य प्रणाली से अच्छी तरह से वाकिफ है और उसके अनुरूप में पार्टी में योजना बनाकर कार्य करेंगे और लाभ इसका सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

Show More
Back to top button