Raigarh News : शिक्षक को आगे बढ़ायें, सब आगे बढ़ेंगे – रामचन्द्र…संस्कार स्कूल की अनूठी पहल, टीचर्स को दी फ्री एक्टिवा
शिक्षकों का ऐसा सम्मान जिले में पहली बार पिछले 10 साल से यह परंपरा जारी
Raigarh News
दस सालों से चली आ रही परंपरा संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कोरोना के पूर्व एवं बाद में भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा शिक्षक प्रोत्साहन योजना के तहत दस शिक्षकों को उनके समर्पण एवं कार्य के आधार पर एक्टीवा वाहन एवं अन्य ईनाम प्रदान किया जा चुका है। इस वर्ष भी शिक्षक के समर्पण एवं गुणवत्ता का आंकलन कर शिक्षक प्रोत्साहन योजना के तहत मोटर बाईक या एक्टिवा प्रदान की गई। इसे लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह दिखा।
Raigarh News : मेरा यह मानना है कि विद्यार्थियों का प्रोत्साहन पूंज शिक्षक हैं। इसलिए शिक्षकों का सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ाना ज्यादा जरूरी हैं। इसलिए संस्कार पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ शिक्षकों को आत्मविश्वास दिलाने एवं समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए एक्टिवा प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाता है। यह ईनाम नहीं शिक्षक के समर्पण का सम्मान है।




