बस्तर में खाद केंद्रों पर सख्ती: सात दुकानों की बिक्री पर रोक, कई को नोटिस; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
बस्तर में उर्वरक कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। औचक निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर 7 खाद केंद्रों की बिक्री पर रोक लगा दी गई, जबकि कई को नोटिस जारी हुआ। किसानों को समय पर खाद मिले, इसके लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
[img-slider id="274450"]
बस्तर जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर आकाश छिकारा के सख्त निर्देशों के तहत सोमवार को कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस सघन जांच अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कड़े कदम उठाए।



