सामुदायिक वन संसाधनों के प्रबंधन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला

पावेल अग्रवाल
आप की आवाज
ग्राम पंचायत नेवार में सामुदायिक वन संसाधनों के प्रबंधन हेतु सूक्ष्म प्रबंधन की एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
धरमजयगढ़ ==सामुदायिक वन संसाधनों के प्रबंधन हेतु सूक्ष्म प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत नेवार में रखा गया जिसमे वन अधिकार कानून के तहत प्राप्त सामुदायिक वन संसाधनों के अधिकार पत्र प्राप्त ग्राम के वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों का सूक्ष्म प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया आपको बता दें कि वनों के कुशल प्रबंधन की बारिकियों को फिल्ड में जाकर समझाया गया कि कैसे उन्हें अब CFRR प्राप्ती के बाद अपने वनों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन कर भावी पीढ़ी के लिए जंगल को बचाया जा सकता है। उक्त प्रशिक्षण में  ग्राम नेवार,सिरकी,पोरिया,बोरो,उद उदा,जब्गा सहित कोरबा एवं सरगुजा जिले के गांव के वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों की उपस्थिति रही। वहीं कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण पर्या विकास अनुसंधान संस्थान धरमजयगढ़ एवं जन अभिव्यक्ति रायपुर के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत नेवार के सचिव गुलाब पटेल एवं प्रमोद चंदेल,लोचन पटेल, प्रदिप पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
      कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं नागपुर एवं रायपुर से आए हुए विशेषज्ञों के स्वागत का भी सादगी के साथ किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रो डी एस मालिया सामाजिक वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष  ग्रामीण पर्या विकास अनुसंधान संस्थान धरमजयगढ़ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button