सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में मरीजों का हो रहा है बेहतर इलाज

फागुलाल रात्रे लवन
आप की आवाज
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लवन में मरीजों का हो रहा बेहतर ईलाज
एक साल में ओपीडी में 14465 व आईपीडी में 1809 का हुआ ईलाज
बलौदाबाजार===  सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लवन में जनवरी 2021 से दिसम्बर 2021 तक कोरोना काल में भी निरंतर स्वास्थ सेवाओं में प्रगति करते हुए उपलब्धियां हासिल की। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लवन प्रसव कार्य में प्रगति के साथ भर्ती मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसका लवन अस्पताल में बेहतर तरीके से ईलाज हुआ है। लवन अस्पताल में पदस्थ खण्ड चिकित्सा अधिकारी *डाॅ. राकेश कुमार पे्रमी ने बताया कि एक साल के अन्तर्गत ओपीडी में 14 हजार 4 सौ 65 मरीजों का ईलाज हुआ। वही1809 मरीज भर्ती हुए। जिसमें से 152 मरीजों को बेहतर ईलाज के लिए रिफर किया गया। पिछले वर्षो की अपेक्षा गत वर्ष 2021 में 605 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हुआ है। वही, टोटल भर्ती मरीजों में से 1254 लोगों का आयुष्मान कार्ड से ईलाज हुआ। कोरोना काल के दौरान एक साल में 4340 मरीजों का कोविड टेस्ट किया गया। कुत्ता, बन्दर, बिल्ली के काटने वाले 287 मरीजों का ईलाज हुआ। एक्सीडेंट होकर आए 256 मरीज का ईलाज किया गया। इसी तरह बिच्छू काटने वाला 36 मरीज, कोई भी किड़ा काटने वाला 14 मरीज जहर सेवन करने वाले 64 मरीज, डायरिया उल्टी दस्त के 123 मरीज, खुन की कमी 17 मरीज, कमजोरी नस का प्राब्लम 25 मरीज, बुखार 34 मरीज, मनोरोग मरीज 23, आग से जलकर आने वाला 5 मरीज, सांस प्राब्लम 45 मरीज, टाइफाईड के 18 मरीज, गर्भपात 5 मरीज, सीना दर्द 15 मरीज, लिवर प्राब्लम 1 सहित अन्य भर्ती मरीजों का बेहतर तरीके से ईलाज लवन अस्पताल में किया गया। सामुदायिक अस्पताल लवन में एक्सरे सुविधा शुरू हो जाने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है। स्वास्थ के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने में लवन अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सको व स्टाफ का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button