सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस….

जशपुर जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आज विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया । इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी बगीचा के प्रतिनिधि विशाल गुप्ता के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बगीचा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों एवं परिजनों को तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के वार्ड में मरीजों को फल वितरण किया गया। एवं उपस्थित सभी लोगों को विश्व रेडक्रॉस दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के बीएमओ डॉक्टर सुनील लकड़ा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आर.एन. दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी.डी. बाखला, रेड क्रॉस सोसाइटी बगीचा प्रतिनिधि विशाल गुप्ता, बीपीएम सूर्य रत्न गुप्ता एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day) हर साल 8 मई को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन (red crescent movement) के सिद्धांतों को याद करने के लिए मनाया जाता है. वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है।

जानें क्यों मनाया जाता है विश्व रेड क्रॉस दिवस

रेड क्रॉस के फाउंडर की बर्थ एनिवर्सरी को 8 मई को रेड क्रॉस डे मनाया जाता है. हेनरी ड्यूनेंट रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (ICRC) के संस्थापक थे और  उनका जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था. स्विटजरलैंड के कारोबारी जीन हेनरी ड्यूनेंट 1859 में इटली में सॉल्फेरिनो का युद्ध देखा. जिसमें में बड़ी तादात में सैनिक मरे और घायल हुए थे. किसी भी सेना के पास घायल सैनिकों की देखभाल के लिए क्लिनिकल सेटिंग नहीं थी. ड्यूनेंट ने वॉलेंटियर्स का एक ग्रुप बनाया जिसने युद्ध में घायल जवानों तक खाना और पानी पहुंचाया. इतना ही नहीं इस ग्रुप ने उनका इलाज कर उनके परिजनों को चिट्ठियां भी लिखीं.

कौन थे हेनरी ड्यूनेंट, कब हुई थी रेड क्रॉस की स्थापना?

हेनरी ड्यूनेंट स्विस मानवतावादी, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे. हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8  मई, 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था. उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. उन्होंने 1863 में इंटरनेशनल ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) की स्थापना की थी. 

विश्व रेड क्रॉस दिवस का महत्व

विश्व रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है. खासकर कोरोना काल में विश्व रेड क्रॉस का महत्व बढ़ गया है. इस महामारी को हराने के लिए रेड क्रॉस युद्धस्तर पर काम की है. इस संस्था से जुड़े लोग दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button