छत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, शासकीय कर्मचारियों एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 20 मार्च 2023/जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किए गए हैं। जिनके सुचारू रूप से संचालन हेतु पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता हेतु जिले के विभिन्न विकासखण्डों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जरूरतमंद मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध कराई जा सके।
इसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जहॉ शासकीय कर्मचारी एवं स्थानीय युवाओं द्वारा उत्साह पूर्वक रक्तदान किया जा रहा है। शिविर में 12 लोगों के द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button