मुंबई. कोरोना वायरस की महामारी ने अब तक बहुत से लोगों की जान ले ली है. अब इस लिस्ट में देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं. बॉलीवुड के भी बहुत से सितारे हैं जो कोरोना वायरस से अपनी और अपनों की जान गवां चुके हैं. एक बार फिर से बॉलीवुड के गलियारों से बुरी खबर सामने आई है. मशहूर गायक Arijit Singh की मां का निधन हो गया है. वह कोरोना वायरस से अपनी जिंदगी की जंग हार गईं हैं.
यह भी स्पष्ट किया गया था कि ब्लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए. इस बात की जानकारी ‘दिल बेचारा’ और ‘पाताल लोक’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर दी थी. अपनी मां को लेकर खुद Arijit Singh ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था. उन्होंने मदद करने वाले लोगों को शुक्रिया करने के साथ-साथ एक खास मैसेज भी दिया था.